टाटा समूह ने शुरू की कम लागत वाली आवास योजना
कंपनी अपनी इस परियोजना का पहला चरण थाणे जिले में आने वाले मुंबई के उपनगर बोजसर में शुरू करेगी और बाद में इसका विस्तार दूसरे और तीसरे दर्जे के शहरों में किया जाएगा।
टाटा हाउसिंग के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्रोतिन बनर्जी ने कहा कि यह योजना इसलिए शुरू की गई है क्योंकि अधिसंख्य प्रवासी लोग या तो किराए के घरों में रहते हैं या फिर कंपनी द्वारा दिए गए फ्लैट्स का इस्तेमाल करते हैं।
बनर्जी ने कहा, "हमारे अध्ययन से यह बात सामने आई है कि कम आय वर्ग के 48 फीसदी लोग किराए के मकानों में रहते हैं। एक रियल एस्टेट कंपनी के रूप में हम इस वर्ग के हितों का ध्यान रखना चाहते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications