छत्तीसगढ़ में बारूदी सुरंग विस्फोट,11 मरे
रायपुर, 6 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में बुधवार को हुए शक्तिशाली बारूदी सुंरग विस्फोट में कम से कम 11 लोग मारे गए और दो घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।
यह हमला दंतेवाड़ा जिले के इंजेराम वनक्षेत्र में हुआ। हताहतों में पांच विशेष पुलिस अधिकारी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो जवान और चार आदिवासी शामिल हैं।
उपमहानिरीक्षक (नक्सली कार्रवाई)पवन देव ने आईएएनएस को बताया, "पुलिसकर्मी ट्रैक्टर ट्राली में यात्रा कर रहे थे जब सरगुजा गांव में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। हमले में 10 व्यक्तियों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि एक विशेष पुलिस अधिकारी ने बाद में दम तोड़ा।"
देव ने बताया कि घायल हुए दोनों विशेष पुलिस अधिकारियों को इलाज के लिए दंतेवाड़ा ले जाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications