पुलिस ने वाराणसी में नहीं दी डिस्कोथेक की इजाजत

सिगरा पुलिस थाने के निरीक्षक संजय नाथ तिवारी ने मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "इससे कानून व्यवस्था की समस्या खड़ी होने की भी आशंका है।"

दूसरी ओर होटल मालिक नीरज सिंह ने आईएएनएस को बताया, "मैंने दो मई को वाराणसी पुलिस को लिखित में भरोसा दिलाया था कि डिस्को क्लब मात्र होटल में आए अतिथियों, पर्यटकों और होटल बार में आने वाले अतिथियों के लिए ही खोला जा रहा है। इसके साथ ही यह भी स्पष्टीकरण दिया था कि इस क्लब में कोई पेशेवर डांसरों या अन्य किसी तरह के नृत्य को शामिल नहीं किया जाएगा।"

नीरज सिंह के अनुसार डिस्कोथेक की साज सज्जा में वह 20 लाख रुपये खर्च कर चुके हैं। उन्होंने ने बताया, "1,400 वर्ग फुट क्षेत्रफल वाले इस क्लब को मैंने आयातित लाइटों और हाई पॉवर साउंड सिस्टम से सुसज्जित किया है।"

टूर ऑपरेटर अखिलेश सिंह का कहना है, "यूरोपीय पर्यटक, खासतौर से स्पैनिश और रूसी लोग वाराणसी में रात की जिंदगी को लेकर बोरियत महसूस करते हैं, क्योंकि उत्तर प्रदेश में अभी तक डिस्कोथेक मात्र आगरा, कानपुर, लखनऊ और नोएडा में ही है।"

प्रदेश के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दिनेश कुमार का कहना है, "खासतौर से विदेशी पर्यटकों के मनोरंजन के लिहाज से वाराणसी में एक डिस्कोथेक जरूरी है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+