कसाब पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप
मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। गत 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के दौरान जीवित पकड़े गए एकमात्र पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल आमिर कसाब पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का अभियोग लगाया है।
मुंबई आतंकवादी हमलों की सुनवाई कर रही विशेष अदालत ने बुधवार को पुलिस की ओर से कसाब पर लगाए गए 86 आरोपों को मंजूर कर लिया।
कसाब ने खुद को बेकसूर बताया है।
कसाब के अलावा आतंकवादी संगठन लश्कर-ए तैयबा के दो आतंकवादियों फहीम अंसारी और सबाहुद्दीन अहमद के खिलाफ भी आरोप निर्धारित किए गए हैं। इन आतंकवादी हमलों में 170 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications