12,000 के नीचे बंद हुआ सेंसेक्स (राउंडअप)

सेंसेक्स के सभी सेक्टरों में बिकवाली का दबाव देखा गया और कारोबार के दौरान वह 12,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे उतर आया। रियल्टी सेक्टर के सूचकांक में सबसे अधिक 3.74 फीसदी की गिरावट आई जबकि बैंकिंग सूचकांक 2.94 फीसदी, धातु सूचकांक 2.79 फीसदी और दैनिक उपयोग की उपभोक्ता वस्तुओं का सूचकांक 1.97 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' बुधवार को पिछले बंद के मुकाबले 30.39 अंकों की गिरावट के साथ 12,100.69 पर खुला। कारोबार खत्म होने के समय यह 178.33 अंकों यानी 1.47 फीसदी की गिरावट के साथ 11,952.77 पर था। बुधवार को सेंसेक्स ने 11,899.41 के निम्नतम और 12,272.10 के उच्चतम स्तर पर कारोबार किया।

बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख रहा। मिडकैप सूचकांक 43.03 अंक की गिरावट के साथ 3,675.84 के स्तर पर और स्मालकैप सूचकांक 9.57 अंकों की गिरावट के साथ 4,153.01 के स्तर पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी बुधवार को पिछले बंद के मुकाबले 0.10 अंकों की तेजी के साथ 3,662.00 पर खुला। कारोबार के अंत में निफ्टी भी 36.85 अंकों यानी 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 3,625.05 के स्तर पर था। कारोबार के दौरान निफ्टी 3,608.65 के निचले और 3,717.05 के ऊपरी स्तर पर गया।

बीएसई में दिन के कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और यहां 1,198 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी आई जबकि 1,318 कंपनियों के शेयरों की कीमतें नीचे लुढ़कीं।

सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयरों की कीमतों में सबसे अधिक उछाल आया उनमें एनटीपीसी, हिंडाल्को, टाटा पॉवर और रिलायंस इंफ्रा शामिल हैं। जिन कंपनियों के शेयरों की कीमतों में सबसे अधिक गिरावट आई उनमें जयप्रकाश एसोसिएट्स, एचडीएफसी, डीएलएफ, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+