कर्ज से परेशान व्यापारी ने की आत्महत्या
मिली जानकारी के मुताबिक देपालपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले जगदीश चंद्र राठौर अनाज के व्यापारी थे। पिछले वर्ष उन्हें कारोबार में काफी घाटा उठाना पड़ा था। उन्होंने कुछ लोगों से कर्ज भी ले रखा था, जिसे वे चुका नहीं पाए थे। राठौर के परिजनों का कहना है कि जगदीश पिछले कुछ अरसे से तनाव में थे। उसी के कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली है।
देपालपुर के थाना प्रभारी ज़े डी़ भोसले ने आईएएनएस को बताया है कि जगदीश को लोगों से पैसे लेने थे और उस पर लोगों की देनदारियां भी थीं। अनुमान है कि उसी के कारण जगदीश ने खुद को गोली मार ली हैं। पुलिस ने मौके से रिवाल्वर भी बरामद कर लिया है। जांच इस बात की भी की जा रही है कि रिवाल्वर जगदीश की थी या किसी और की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications