आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में अधिकारी निलंबित
निर्वाचन आयोग ने बुधवार को एक बयान जारी कर बताया कि सदर बाजार इलाके में तैनात एक कलर्क भूपेश चौधरी को एक राजनीति दल का समर्थन करने पर निलंबित किया गया है।
एक मतदान अधिकारी ने कहा, "चुनाव में शामिल सभी अधिकारियों को आचार संहिता का पालन करना होगा।"
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में दिल्ली की सभी सात सीटों पर गुरुवार को 1.109 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications