कांग्रेस ममता को नाराज नहीं करेगी : मोइली
मोइली ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा, "हम ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे जिससे ममता नाराज हो जाएं।"
मोइली का यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने मंगलवार को विश्वास जताया था कि वामपंथी दल चुनाव बाद कांग्रेस की नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन करेंगे।
इस बारे में पूछे जाने पर मोइली ने कहा, "ममता के साथ जो हमारा समझौता हुआ है, वह बहुत मजबूत है। हम कोई भी ऐसा गठबंधन नहीं करेंगे जिसमें तृणमूल कांग्रेस के हितों की अनदेखी हो।"
उन्होंने कहा, "तृणमूल के साथ हमारा गठबंधन स्थिर, मजबूत और स्थाई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications