178 अंक नीचे बंद हुआ सेंसेक्स (लीड-1)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' बुधवार को पिछले बंद के मुकाबले 30.39 अंकों की गिरावट के साथ 12,100.69 पर खुला। कारोबार खत्म होने के समय यह 178.33 अंकों की गिरावट के साथ 11,952.77 पर था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी बुधवार को पिछले बंद के मुकाबले 0.10 अंकों की तेजी के साथ 3,662.00 पर खुला। कारोबार के अंत में निफ्टी भी 36.85 अंकों की गिरावट के साथ 3,625.05 के स्तर पर था।
बीएसई में दिन के कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और यहां 1,198 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी आई जबकि 1,318 कंपनियों के शेयरों की कीमतें नीचे लुढ़कीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications