गुड़गांव में फैक्ट्री में आग लगी
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उद्योग विहार फेस टू स्थित इलेक्ट्रॉनिक समान बनाने वाली कंपनी हूजी में सुबह करीब 8.30 बजे आग लग गई। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। फैक्ट्री में बजाज इलेक्ट्रॉनिक के सामान और कूलर बनाए जाते हैं।
पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की 15 गाड़ियां लगाई गई थी। इस पर काबू पाने में तीन घंटे से भी अधिक का समय लगा। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications