चौथे चरण में सिंगुर और नंदीग्राम में भी होगा मतदान
राज्य की 17 लोकसभा सीटों पर 2.1 करोड़ से अधिक मतदाता गुरुवार को अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इस दौरान विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी सहित कुल 134 उम्मीदवरों की चुनावी किस्मत वोटिंग मशीनों में बंद होगी। पिछले चुनाव में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चे ने इन 17 सीटों में से 14 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
हुगली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिंगुर और तामलुक लोकसभा क्षेत्र के तहत नंदीग्राम में भी गुरुवार को मतदान होगा। इन दोनों जगहों के मतदान पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय चुनावी पर्यवेक्षकों की पैनी नजर होगी।
पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अशोक मोहन चक्रबर्ती ने कहा कि यह संभव नहीं है कि हर मतदान केंद्र पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की जाए।
विगत 30 अप्रैल को राज्य की कुल 42 सीटों में से 11 पर मतदान हुआ था। आगामी 13 मई को शेष 11 सीटों पर मतदान होगा।
इंडो-एशियन नयूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications