6 भारतीय प्रतिष्ठित गेट्स छात्रवृत्ति के लिए चयनित
इनमें से एक ऐसा छात्र भी है जो यह खोजना चाहता है कि कहीं हड़प्पा संस्कृति का अंत पर्यावरणीय परिवर्तनों के कारण तो नहीं हुआ था।
विश्वविद्यालय द्वारा मंगलवार को की गई घोषणा के मुताबिक इन भारतीयों का नाम उन 90 लोगों की सूची में है जिनका चयन 32 देशों के 6,700 आवेदकों में से किया गया है।
यह छात्रवृत्ति बिल गेट्स के प्रसिद्ध धर्माथ संगठन 'बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन' द्वारा प्रदान की जाती है।
छह चयनित भारतीयों में दिल्ली विश्वविद्यालय की व्याख्याता अंजलि भारद्वाज दत्ता, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पर्यावरण वैज्ञानिक यामा दीक्षित, दिल्ली विश्वविद्यालय में भौतिक शास्त्र की पढ़ाई कर रही मैथ्यू माधवाचेरिल, दिल्ली के ही लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमन की छात्रा प्रीतिका प्रधान, चेन्नई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की छात्रा किरण राचौरी और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालयके अनीश वनाइक शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications