आडवाणी, मोदी करेंगे तमिलनाडु का दौरा
भाजपा की तमिलनाडु इकाई के मीडिया प्रभारी के. टी. राघवन ने आईएएनएस को बताया कि आडवाणी और मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह और हेमा मालिनी भी राज्य में प्रचार करेंगे।
उन्होंने कहा कि आडवाणी गुरुवार को कन्याकुमारी संसदीय क्षेत्र के नागरकोएल, रामनाथपुरम संसदीय क्षेत्र के पारामकुड़ी और चेन्नई में चुनावी सभाएं करेंगे।
उन्होंने कहा कि मोदी का नौ मई और राजनाथ का 10 मई को यहां चुनावी सभाओं का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
गौरतलब है कि भाजपा राज्य की 39 संसदीय सीटों में से 12 पर चुनाव लड़ रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications