कश्मीर में बंद से जनजीवन प्रभावित
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में गुरुवार को श्रीनगर सीट पर मतदान होगा। इसी के मद्देनजर अलगाववादी नेताओं ने चुनाव का बहिष्कार किया है जबकि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और युनाइटेड जेहाद काउंसिल ने मतदाताओं को धमकी दी है।
श्रीनगर में बंद की वजह से वाहन नदारद रहे, बैंक, शैक्षणिक संस्थान और बाजार बंद रहे। कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने 50 घंटे के बंद का आह्वान कर रखा है।
प्रशासन ने गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और यासीन मलिक जैसे अलगाववादी नेताओं को नजरबंद कर दिया है। बंद के बावजूद गुरुवार के मतदान के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "घाटी में हालात शांतिपूर्ण हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications