इराक में ट्रक बम विस्फोट,11 मरे
बगदाद, 6 मई (आईएएनएस)। इराक की राजधानी बगदाद के एक थोक बाजार में बुधवार को हुए ट्रक बम विस्फोट में कम से कम 11 लोग मारे गए और 37 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार आतंरिक मंत्रालय ने बताया कि बगदाद के दक्षिणी जिले डोरा के एक थोक बाजार में सुबह सात बजे के करीब एक ट्रक में धमाका हुआ। विस्फोट से कई दुकानें और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications