मून खुद श्रीलंका आकर हालात का जायजा लें: राजपक्षे (लीड-1)
राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी बयान में कहा गया, "राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून को श्रीलंका आने का निमंत्रण दिया है ताकि हाल ही में बड़ी संख्या में सरकारी कब्जे वाले इलाकों में आए विस्थापितों के लिए किए गए इंतजामों का वह स्वयं जायजा ले सकें।"
राजपक्षे ने यह निमंत्रण मंगलवार शाम मून के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत में दिया।
बयान में कहा गया है, "राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से यह भी कहा कि हालात का स्वयं जायजा लेने पर ही वह तमिल नागरिकों की वास्तविक स्थिति का जायजा ले सकेंगे।"
बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने मून ने कहा है कि यहां आने के बाद ही वह लिट्टे द्वारा छोटे से नागरिक सुरक्षा क्षेत्र में बंधक बनाकर रखे गए तमिल नागरिकों की हालात का जायजा ले सकेंगे।
राजपक्षे ने कहा है कि मून की यात्रा से सरकार और संयुक्त राष्ट्र तथा उसकी राहत एजेंसियों व स्वयंसेवी संगठनों के बीच सहयोग बढ़ाने की बेहतर समझ विकसित होगी। बयान में मून की यात्रा की तारीख का उल्लेख नहीं किया गया है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस साल के आरंभ से करीब 200,000 लोग युद्ध क्षेत्रों से निकलकर सरकारी नियंत्रण वाले इलाकों में पहुंच चुके हैं। विस्थापितों को शरणार्थी शिविरों और कल्याण केंद्रों में रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications