स्वाइन फ्लू : भारत में कोई मामला नहीं
नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। भारत में अब तक स्वाइन फ्लू से जुड़े किसी भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है। यह जानकारी राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान (एनआईसीडी) के एक अधिकारी ने बुधवार को दी।
अधिकारी ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, "हमारे यहां फ्लू से संबंधित अब तक जितने चिकित्सीय नमूनों की जांच गई है सभी की रिपोर्ट नकारात्मक रही है। अब हमारे पास कोई भी नमूना जांच के लिए नहीं है।"
एनआईसीडी अब तक 20 संदिग्ध मामलों की जांच कर चुका है। स्वाइन फ्लू से खतरे के मद्देनजर भारत में सड़क, समुद्री और हवाई रास्ते के जरिए पहुंचेन वाले यात्रियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव विनीत चौधरी ने बताया, "हम रोजाना हवाई अड्डों पर 35,000 से 40,000 यात्रियों की स्क्रीनिंग की रहे हैं। इसके लिए हवाई अड्डों के 68 कांउटरों पर 172 चिकित्सकों और 82 चिकित्सकर्मियों की तैनाती की गई है।"
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनिया के 21 देशों में अब तक 1,490 लोग इंफ्लूएजा ए एच1एन1 की चपेट में आ चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications