थोड़ी सी शराब भी होती है नुकसानदेह
पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय (यू-पी) के अध्ययन से इस बात के पुख्ता प्रमाण मिले हैं कि कम मात्रा में ली गई शराब भी खतरनाक हो सकती है क्योंकि यह हमारे दिमागी संतुलन पर असर डालती है।
उदाहरण के लिए वाहन चलाने वाले लोगों के लिए यह खतरनाक हो सकता है क्योंकि अक्सर वे नियंत्रण खो बैठते हैं और उन्हें यह ध्यान ही नहीं रहता कि वे क्या कर रहे हैं। पीने के बाद लोगों में अपनी मौजूदा स्थिति का आकलन करने की क्षमता कम हो जाती है।
पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान के प्रोफेसर माइकल सायेट्टी और कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय के प्रोफेसरएरिक रीचल और जोनाथन स्कॉलर ने पुरुषों के एक समूह का अध्ययन किया जिनमें से आधे लोगों को शराब दी गई थी।
उसके 30 मिनट बाद उन लोगों से कंप्यूटर स्क्रीन पर टॉल्सटॉय की रचना 'वार एंड पीस' का एक हिस्सा पढ़ने को कहा गया। अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों ने शराब पी रखी थी उन्हें तुरंत पढ़ी चीजें याद नहीं रह पाईं और दूसरी तरह की परेशानियां भी हुईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications