यूपीएससी परीक्षाः टॉप पर तीन लड़कियां

UPSC Rankers
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित परीक्षा में टॉप तीन नंबरों पर लड़कियों ने कब्जा जमा लिया है। इतना ही नहीं टॉप 25 रैंक में 10 लड़कियां हैं।

सोमवार को यूपीएससी 2008 का रिजल्ट घोषित किया गया। इसमें कुल 791 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रूड़की से स्नातक सुभ्रा सक्सेना को पहला, पंजाब विश्वविद्यालय की परास्नातक शरनदीप कौर को दूसरा स्थान हासिल हुआ है। एक अन्य महिला किरन कौशल को तीसरा स्थान हासिल हुआ है। लड़कों में टॉपर वरींद्र कुमार शर्मा चौथे स्थान पर रहे।

यूपीएससी के लिए पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में लिखित परीक्षा हुई थी और इस साल मार्च में इंटरव्यू हुए थे। शुभ्रा सक्सेना ने अपने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। जबकि शर्मा ने अपने पहले प्रयास में ही यह सफलता हासिल की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+