ओबामा ने बेंगलुरू को बोला बाय

Barack Obama
वाशिंगटन। अमेरिकी अर्थव्‍यवस्‍था को पटरी पर लाने के लिए राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने नया पैंतरा फेंका है। ओबामा ने बेंगलुरू जैसे स्‍थानों पर वर्षों से रोजगार का सृजन कर रहीं अमेरिकी कंपनियों को मिल रहीं रियायतें खत्‍म करने की घोषणा की है।

राष्‍ट्रपति चुनाव से पहले किये गये वादों को पूरा करते हुए ओबामा ने कहा है कि अमेरिकी कंपनियां अगर बेंगलुरू जैसे शहरों को छोड़कर बफालो जैसे शहरों में इकाइयां स्‍थापित करेंगे उन्‍हें ही कर रियायतें मिलेंगी। व्‍हाइट हाउस में अंतर्राट्रीय कर सुधार नीति की घोषण करते हुए ओबामा ने कहा कि अमेरिका से बाहर रोजगार सृजन करने वाली कंपनियों को रियायतें नहीं मिलेंगी।

अमेरिका में अनुसंधन पर निवेश हो

उन्‍होंने कहा कि उन्‍हीं कंपनियों के लिए कर रियायतें बंद की जाएंगी जो विदेश में रोजगार सृजन करती हैं और खर्चों में कर कटौती का लाभ लेती हैं, जबकि अपने लाभ पर किसी तरह के अमेरिकी कर का भुगतान नहीं करतीं।

अब उन कंपनियों को कर रियायतों का मिलेगा जो अमेरिका में अनुसंधान एवं विकास पर निवेश कर रही हैं ताकि यहां रोजगार के अवसर बढ़ सकें। ओबामा ने कहा कि वह चाहते हैं कि अमेरिकी कंपनियां विश्व में सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनी रहें, लेकिन इसके लिए उन कंपनियों पर लगाम कसने की जरूरत है, जो विदेशों में रोजगार सृजन करने के बाद अपने लाभ को काले धन के रूप में जमा करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+