'पाक परमाणु हथियारों की गारंटी ले'

US

अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने बीबीसी से बातचीत में कहा है कि पाकिस्तान यह विश्वास दिलाए कि उसके परमाणु हथियार पूरी तरह सुरक्षित हैं. जनरल जेन जोन्स ने कहा कि पाकिस्तान की सेना लगातार यह कहती रही है कि परमाणु आयुध सुरक्षित हैं पर यह लगातार निगरानी वाली चीज़ है.

जनरल जोन्स की ओर से ऐसा बयान तब आया है जबकि पाकिस्तान अपनी ही ज़मीन पर तालेबान से कड़ा मोर्चा ले रहा है. उसपर तालेबान से निपटने के लिए अमरीकी दबाव भी है और इसी सप्ताह राष्ट्रपति ज़रदारी अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाक़ात करने वाले हैं.

बीबीसी को दिए विशेष साक्षात्कार के दौरान जनरल जोन्स ने कहा कि पाकिस्तान में अभी तक चीज़ें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही हैं लेकिन हम परमाणु हथियारों की सुरक्षा के बारे में और अधिक प्रतिबद्धता चाहते हैं. उन्होंने कहा, "अगर पाकिस्तान उसी दिशा में आगे बढ़ना जारी नहीं रख पाता है, जिसमें कि वो आज है और हमको लगता है कि हम उस स्थिति में वहाँ सफल नहीं हैं तो परमाणु हथियारों की सुरक्षा का मसला पैदा होगा ही."

उन्होंने ज़ोर देकर कहा, "दुनिया के देश पाकिस्तान में मौजूद परमाणु हथियारों की सुरक्षा के सवाल पर यह जानना चाहेंगे कि ये आयुध यहाँ पूरी तरह सुरक्षित हैं और इनकी स्थिति बिल्कुल स्पष्ट है." जोन्स बातचीत के दौरान ईरान के मुद्दे पर भी बोले और उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अमरीका बेहतर संबंधों की अपनी पेशकश पर ईरान की ओर से किसी सकारात्मक प्रतिक्रिया के लिए "सदा के लिए" इंतज़ार नहीं करता रहेगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+