समाचार पत्र में निवेश नहीं करेंगे बफेट

वाल स्ट्रीट जर्नल के ऑनलाइन संस्करण के मुताबिक 'ओमहा के संत' कहे जाने वाले बफेट ने यह टिप्पणी बर्कशायर हैथवे के शेयरधारकों की बैठक में की। हालांकि उनकी कंपनी बर्कशायर हैथवे अभी भी 'सन न्यूजपेपर' और 'बफैलो न्यूज' की मालिक है लेकिन दुनिया के इस शीर्ष निवेश गुरु ने कहा कि समाचार पत्र उद्योग का भविष्य निराशाजनक है।
समाचार पत्रों को होगा असीमित घाटा
पत्र ने बफेट के हवाले से लिखा, "अमेरिका में अधिकांश समाचार पत्रों को हम किसी भी कीमत पर नहीं खरीदेंगे क्योंकि उन्हें असीमित घाटा होने वाला है।"
वाशिंगटन पोस्ट का हवाला देते हुए बफेट ने कहा कि कंपनी का केबल व्यवसाय तो अच्छा चल रहा है लेकिन उसका समाचार पत्र उद्योग संकट में है। उल्लेखनीय है कि वाशिंगटन पोस्ट कंपनी में भी उनका अच्छा खासा निवेश है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications