नेपाल में वैकल्पिक सरकार बनाने का फ़ैसला

नेपाल में वैकल्पिक सरकार बनाने का फ़ैसला

मंगलवार को काठमांडू में संसद भवन में हुई सर्वदलीय बैठक में कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने भाग नहीं लिया. लेकिन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल (एकीकृत माओवादी लेनिनवादी) और नेपाली कांग्रेस पार्टी ने बैठक में हिस्सा लिया.

बैठक में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल (यूएमएल) को सरकार का नेतृत्व सौंपने पर सहमति बनी है.

नेपाल में पूर्व माओवादी लड़ाकों के सेना में जगह देने के मुद्दे पर सेनाध्यक्ष को हटाया गया था. इस मामले पर राष्ट्रपति रामबरन यादव से मतभेद के बाद पुष्प कमल दहाल यानी प्रचंड ने प्रधानमंत्री पद से सोमवार को इस्तीफ़ा दिया था.

'नेतृत्व करने को तैयार'

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल (यूएमएल) के प्रमुख झलनाथ खनाल ने बीबीसी से विशेष बातचीत में कहा, "सरकार बनाने की कोशिश चल रही है. हम सरकार का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं."

सरकार बनाने की कोशिश चल रही है. हम सरकार का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं.हम चाहते हैं कि वे सरकार में शामिल हों. यदि वे शामिल नहीं होते हैं तो भी सरकार बनेगी सीपीएन (यूएमएल) प्रमुख झलनाथ खनाल

सरकार बनाने की कोशिश चल रही है. हम सरकार का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं.हम चाहते हैं कि वे सरकार में शामिल हों. यदि वे शामिल नहीं होते हैं तो भी सरकार बनेगी

यह पूछने पर कि नेपाल की सबसे बड़ी पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के समर्थन के बिना सरकार कैसे बनेगी, उनका कहना था, "हम चाहते हैं कि वे सरकार में शामिल हों. यदि वे शामिल नहीं होते हैं तो भी सरकार बनेगी."

इस अवसर पर नेपाली कांग्रेस के नेता रामशरण महत ने आक्रामक रुख़ अपनाते हुए माओवादियों की जम कर आलोचना की है.

महत ने माओवादियों की कार्यशैली के ऊपर टिप्पणी करते हुए कहा कि माओवादियों के साथ काम करना असंभव हो गया था.

उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि माओवादी शांति प्रक्रिया में शामिल रहें लेकिन हम पूरी व्यवस्था का माओवादीकरण नहीं चाहते."

उधर नेपाल की सड़कों पर अनिश्चितता का माहौल है. लोगों में इस बात को लेकर चिंता है कि क्या नई सरकार शांति कायम रख पाएगी या फिर से नेपाल मे अशांति व्याप्त हो जाएगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+