नैनोटेक्नॉलाजी से होगा यौन रोगों का इलाज

याले स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड अप्लाइड साइंस के शोधकर्ता और अध्ययन के सह लेखक किम व्रुडोव ने कहा, "हम एसआईआरएनए (स्माल इंटरफियरिंग आरएनए कण जो एसटीडी के इलाज में काम आते हैं) देने के लिए एक नए तरीके की खोज कर रहे थे। "
एसआईआरएनए एसटीडी का कारण बनने वाले माइक्रोब्स और जीन आदि का इलाज करने में सक्षम सिद्ध हुए। शोधकर्ताओं ने एसआईआरएनए का डिजायन इस तरह तैयार किया है कि वह इच्छित स्थान पर ही असर करता है।
एसआईआरएनए जैविक रूप से नष्ट हो जाने वाले पीएलजीए नामक पॉलीमर के नैनोपार्टिकिल से बना होता है। शोध के दौरान पाया गया कि यह पार्टिकिल कोशिकाओं और ऊतकों में प्रवेश कर इलाज करने में सक्षम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications