इंटरनेट की जानकारी देगी 'गूगल बस'

Google's Internet Bus
बेंगलुरू। यदि आप इंटरनेट का इस्तेमाल करना नहीं जानते हैं या फिर आपको इसकी पूरी जानकारी नहीं है तो घबराइये मत अब आपकी मदद के लिए मौजूद है गूगल की 'इंटरनेट बस'। गूगल की इस विशेष बस की सवारी करने वाले को इंटरनेट से जुड़ी तमाम जानकारी हासिल हो जाएगी।

यह मुहिम प्रमुख इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने कर्नाटक के 15 शहरों में चला रखी है। गूगल की 'इंटरनेट बस' यहां के 15 शहरों का दौरा कर रही है। राज्य में गूगल का यह दौरा सोमवार से शुरू हुआ है और अगले 50 दिनों तक चलेगा।

इससे पूर्व गूगल की 'इंटरनेट बस' तमिलनाडु के 17 शहरों का दौरा कर चुकी है। गूगल के भारत में शोध और विकास कार्यक्रम के प्रमुख प्रसाद राम ने बताया कि 'इंटरनेट बस' परियोजना का लक्ष्य लोगों को इंटरनेट साक्षर बनाना है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य खासकर युवा पीढ़ी हैं। कर्नाटक के बाद गूगल की यह अनोखी बस देश के अन्य राज्यों का भी दौरा करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+