लश्‍कर के निशाने पर स्‍टॉक एक्‍सचेंज

Bombay Stock Exchange
मुंबई। आतंकवादी संगठन की ओर से बॅम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज की इमारतों को उड़ाने की धमकी से भरा ई-मेल मिलने के बाद दोनों स्‍थानों की सुरक्षा मंगलवार को अचानक बढ़ा दी गई।

यह ई-मेल मंगलवार को सुबह करीब दस बजे बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज को मिला। ई-मेल में लिखा था कि पाकिस्‍तानी आतंकवादी संगठन लश्‍कर-ए-तैयबा बीएसई और एनएसई को बम से उड़ाने की तैयारी में हैं।

ई-मेल की जांच साइबर सेल को

बीएसई की प्रशासनिक ई-मेल आईडी पर आया यह मेल अंग्रेजी में लिखा गया था। यही नहीं मेल में इन इमारतों को उड़ाने का समय दोपहर 12:55 लिखा गया।

ईमेल में कहा गया कि पांच आतंकवादी सुबह दस बजे इमारतों के अंदर दाखिल होने की योजना बना रहे हैं। प्रशासन ने इस ई-मेल की जांच करने के लिए साइबर क्राइम इंवेस्टिगेशन सेल को सौंप दी है। हालांकि प्राथमिक जांच से पता चला है कि यह ई-मेल बिहार के किसी स्‍थान से भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+