राहुल को भरोसा, मनमोहन को मिलेगा वाम दलों का समर्थन

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने मंगलवार को भरोसा जताया कि वामपंथी दलों के साथ उनकी पार्टी के वैचारिक मतभेद भले ही हों लेकिन चुनाव बाद वे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का समर्थन करेंगे।

राहुल ने अशोका होटल में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "चुनाव बाद गठबंधन के लिए हमने सारे दरवाजे खोल रखे हैं। हमारा प्रदर्शन पिछले चुनाव की अपेक्षा बेहतर रहेगा और मुझे पूरा भरोसा है कि वाम दल प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का समर्थन करेंगे।"

उन्होंने कहा, "वामपंथी दल यदि 180 से 190 सीटें जीतने में सफल होते हैं तो इस परिस्थिति में कांग्रेस उन्हें समर्थन देगी। उस समय मैं सबसे पहले कहूंगा कि कांग्रेस वाम दलों को समर्थन देगी।"

राहुल ने कहा, "कुछ बिन्दुओं पर वाम दलों और कांग्रेस में मतभेद हैं लेकिन मैं खुद उनसे बात करूंगा। मैं यह भी कहने में नहीं हिचकिचाऊंगा कि वामपंथी दलों के विचार बड़े पुराने हैं। परमाणु करार जैसे मुद्दे पर तो उनकी सोच 20 से 30 साल पुरानी है।"

उन्होंने कहा, "उन्हें यह स्वीकार करना ही होगा कि विश्व परिदृश्य में तेजी से आ रहे बदलाव के मद्देनजर उन्हें भी बदलाव के लिए बाध्य होना पड़ेगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+