खत्म हो चुका है राजग : राहुल
राहुल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "राजग खत्म हो चुका है और मुकाबला हार चुका है। यह देश भर में खत्म हो चुका है और इसका अस्तित्व सिर्फ दिलो-दिमाग में ही जिंदा बचा है।"
राहुल ने कहा, "मुकाबला उनके हाथों से निकल चुका है और वे हर तीन या चार दिनों के बाद कोई न कोई नया मुद्दा उछाल रहे हैं।"
विश्वास से भरपूर राहुल ने कहा कि उनकी पार्टी को इस बार वर्ष 2004 के चुनावों से भी ज्यादा कामयाबी मिलेगी।
राहुल ने कहा, "हमें नहीं लगता कि हम विपक्ष में बैठेंगे। चुनाव हम ही जीतेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications