बिजनौर में बसपा प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्ज
बिजनौर के पुलिस अधीक्षक राम कुमार ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि सिद्दिकी के खिलाफ भाजपा नेता वरुण गांधी और उनके पिता संजय गांधी के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में हलधौर थाने मे सोमवार रात मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि मामला जिला प्रशासन के निर्देश पर दर्ज किया गया।
पुलिस के मुताबिक सिद्दिकी पर आरोप है कि उन्होंने गत 19 मार्च को बिजनौर में एक जनसभा में कथित तौर पर वरुण और उनके पिता के खिलाफ टिप्पणी की थी।
जनसभा की वीडियो रिकार्डिग देखने के बाद जिला प्रशासन ने गत 30 अप्रैल को सिद्दिकी के खिलाफ नोटिस जारी किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications