चौथे चरण के चुनाव में बिहार में ताल ठोंक रहे हैं 57 प्रत्याशी

राज्य में लोकसभा की कुल 40 सीटों में से अब बाकी बची तीन सीटों-पटना साहिब, पाटलिपुत्र एवं नालंदा पर वोट डाले जाएंगे। इसमें करीब 48़ 80 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए 5,268 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद, जनता दल (युनाइटेड) से पूर्व सांसद रंजन प्रसाद यादव तथा कांग्रेस से पूर्व सांसद विजय सिंह यादव के बीच मुकाबला हो रहा है। वहीं पटना साहिब सीट के लिए पूर्व मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा और कांग्रेस प्रत्याशी शेखर सुमन किस्मत आजमाएंगे।

इसी तरह नालंदा सीट में भी जदयु के कौशलेन्द्र कुमार तथा लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सतीश कुमार और कांग्रेस के रामस्वरूप प्रसाद का राजनीतिक भविष्य भी इवीएम में कैद हो जाएगा। ज्ञात हो कि लालू प्रसाद सारण संसदीय सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

चौथे चरण के चुनाव के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से नक्सल प्रभावित नालंदा संसदीय क्षेत्र के इस्लामपुर और हिलसा विधानसभा क्षेत्र तथा पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के मसौढ़ी और पालीगंज विधानसभा क्षेत्रों में सात बजे से लेकर तीन बजे तक ही मतदान किया जाएगा।

राज्य निर्वाचन विभाग के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कुमार अंशुमाली ने मंगलवार को बताया कि शेष सभी क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम के पांच बजे तक मतदान होगा। अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि चौथे चरण में भी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर से निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तथा अद्र्घसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

उल्लेखनीय है कि बिहार में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण और दूसरे चरण में 13-13 तथा तीसरे चरण में 11 संसदीय सीटों के लिए चुनाव हो चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+