स्वाइन फ्लू : कनाडा में प्रभावितों की संख्या 140 हुई
टोरंटो, 5 मई (आईएएनएस)। कनाडा में स्वाइन फ्लू से प्रभावित 41 नए मामले सामने आने के साथ ही यहां इससे प्रभावितों की संख्या बढ़कर 140 हो गई है जबकि एडमोंटन में एक लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कनाडा के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी डेविड बटलर जोन्स ने कहा कहा है, "अब तक हम यह जानकारी देते आए हैं कि कनाडा में स्वाइन फ्लू के जितने भी मामले सामने आए हैं उनमें इसके मामूली लक्षण रहे हैं और वे सभी ठीक हो चुके हैं। लेकिन अब एक लड़की के इस बीमारी से गंभीर रूप से पीड़ित होने का मामला सामने आया है। लेकिन इससे हमारे द्वारा अपनाई जा रही नीति में कोई तब्दीली नहीं आएगी।"
उन्होंने कहा कि लोगों में जागरूकता बढ़ने से ऐसे और भी मामले उजागर होंगे। कनाडियाई स्वास्थ्य मंत्री लियोना अग्लुक्कडा ने कहा कि सरकार घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तालमेल बैठाते हुए नए मामलों पर नजर रखे हुए है।
इस बीच चीन समेत बहुत से देशों ने कनाडा से सुअर के मांस का आयात बंद कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications