गूगल का 'इंटरनेट बस' कर्नाटक में
बेंगलुरू, 5 मई (आईएएनएस)। यदि आपको इंटरनेट के बारे में जानकारी प्राप्त करनी है या फिर यह जानना है कि इंटरनेट पर सर्च कैसे करते हैं तो आप एक विशेष बस की सवारी कर सकते हैं, जहां आप इंटरनेट से जुड़ी तमाम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यह मुहिम प्रमुख इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने कर्नाटक के 15 शहरों में चला रखी है। गूगल का 'इंटरनेट बस' यहां के 15 शहरों का दौरा कर रही है। राज्य में गूगल का यह दौरा सोमवार से शुरू हुआ है और अगले 50 दिनों तक चलेगा।
इससे पूर्व गूगल की 'इंटरनेट बस' तमिलनाडु के 17 शहरों का दौरा कर चुकी है।
गूगल के भारत में शोध और विकास कार्यक्रम के प्रमुख प्रसाद राम ने आईएएनएस को बताया कि 'इंटरनेट बस' परियोजना का लक्ष्य लोगों को इंटरनेट साक्षर बनाना है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य खासकर युवा पीढ़ी हैं।
कर्नाटक के बाद गूगल की यह अनोखी बस देश के अन्य राज्यों का भी दौरा करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications