दिल्ली में फिर हो सकती है बारिश
नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। मंगलवार सुबह की तीखी धूप ने अगर आपको फिर से झुलसा देने वाली गर्मी की याद दिला दी है तो परेशान मत होइए क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार शाम तक दिल्ली एक बार फिर से झमाझम बारिश से भीग से सकती है।
सफदरजंग स्थित मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, "मंगलवार को दिन सुहावना रहने का अनुमान है और तापमान भी औसत रह सकता है। शाम को कुछ बारिश भी हो सकती है।"
दिल्ली में सोमवार को 4.2 मिलीमीटर बारिश हुई जिसकी वजह से दिल्लीवासियों को झुलसा देने वाली गर्मी से कुछ राहत मिली।
मंगलवार को न्यूनतम तापमान में कमी आई और यह 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications