सांप्रदायिक टिप्पणी को लेकर भाजपा उम्मीदवार संकट में
शर्मा के कथित भड़ाकाऊ भाषण के लिए उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की गैरजमानती धारा 125 व 153 के तहत मंगलवार को एक मामला दर्ज कराया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "शर्मा के भाषण की सीडी और उनके खिलाफ शिकायत पाने के बाद हमने एक मामला दर्ज किया है। उन्हें इन गैरजमानती धाराओं के तहत गिरफ्तार करने के पहले हम मामले की जांच कर रहे हैं। सीडी की सामग्री का भी परीक्षण किया जा रहा है।"
पुलिस सूत्रों के अनुसार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार हाजी दिलशाद अली द्वारा अपनी उम्मीदवारी वापस लेने और कांग्रेस प्रत्याशी जे.पी.अग्रवाल का समर्थन करने के बाद शर्मा ने सांप्रदायिक टिप्पणी की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications