पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 4 सुरक्षाकर्मियों की मौत
इस्लामाबाद, 5 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर हिस्से में मंगलवार को आत्मघाती कार बम हमले में कम से कम चार सुरक्षाकर्मी मारे गए और स्कूली बच्चों समेत 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत की राजधानी पेशावर के बाहरी हिस्से में एक चौकी के समीप आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी कार अर्धसैनिक बल के जवानों को ले जा रहे एक वाहन से भिड़ा दी।
गुलाम मोहम्मद नाम के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "कम से कम चार सुरक्षाकर्मी मारे गए और आठ से 10 के बीच घायल हो गए।"
उन्होंने बताया कि विस्फोट से करीब से गुजर रही एक स्कूली वैन को भी नुकसान पहुंचा और करीब छह बच्चे भी घायल हो गए।
तालिबान और अल कायदा से जुड़े आतंकवादी अक्सर सुरक्षाकर्मियों, राजनीतिज्ञों और आम जनता को निशाना बनाकर ऐसे आत्मघाती हमलों को अंजाम देते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications