छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या
पुलिस के अनुसार हमलावरों ने दरबार सिंह मंडावी (40) के शरीर में राजनंदगांव जिले के एक दूरवर्ती इलाके में तीन गोलियां उतार दी। मंडावी पिछले विधानसभा चुनाव में मानपुर मोहल्ला सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव हार गए थे।
जिला पुलिस अधीक्षक वी.के.चौबे ने आईएएनएस को बताया, "हमलावरों की उम्र 30 वर्ष के आसपास थी। उन्होंने भाजपा नेता के घर चाय नाश्ता किया और उसके बाद वे उन्हें पास के एक इलाके में ले गए, जहां उन्होंने उन्हें गोली मार दी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications