क्रिसलर का 2012 तक लाभ कमाने का पूर्वानुमान : रिपोर्ट
समाचार एजेंसी डीपीए ने वालस्ट्रीट जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि ये पूर्वानुमान कंपनी द्वारा मैनहट्टन के बैंकरप्टी कोर्ट में दाखिल कागजातों में जताए गए हैं।
दस्तावेजों के मुताबिक कंपनी को वर्ष 2008 में 16.8 अरब डॉलर का नुकसान हुआ जबकि वर्ष 2009 में उसे 4.7 अरब डॉलर का नुकसान होने की आशंका है।
न्यायालय में दाखिल कागजातों में कंपनी ने अनुमान जताया है कि वर्ष 2012 में 10 करोड़ डॉलर, 2013 में 1.6 अरब डॉलर और 2016 में तीन अरब डॉलर की आय हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications