3 वर्षीय बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या
जिले के चिरगांव थाना प्रभारी डी.के.सैनी ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि घटना बरल गांव की है। आरोपी संतोष सिंह ने सोमवार की शाम गांव के ही महताब सिंह की तीन वर्षीय पुत्री को घर बुलाकर उसके साथ बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी संतोष ने बच्ची को मेहंदी लगाने के बहाने घर बुलाया था।
सैनी ने बताया कि बच्ची के पिता की शिकायत पर सोमवार देर रात मामला दर्ज कर लिया गया। उसके बाद मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications