बढ़त के साथ खुलकर गिरे शेयर बाजार
खुलने के तत्काल बाद बाजार में गिरावट आई और पहले पांच मिनट के कारोबार के दौरान ही सेंसेक्स 32.23 अंक व निफ्टी 5.10 अंक नीचे चला गया।
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' मंगलवार को पिछले बंद के मुकाबले 24.99 अंकों की तेजी के साथ 12,159.74 पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी मंगलवार को पिछले बंद के मुकाबले 10.50 अंकों की तेजी के साथ 3,664.50 पर खुला।
शुरुआती कारोबार में पूंजीगत वस्तुओं, रियल्टी और धातु खंडों के शेयरों में सर्वाधिक उछाल देखा गया जबकि सूचना प्रौद्योगिकी, आटो तथा तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई।
बीएसई में शुरुआती कारोबार सकारात्मक रहा और यहां 681 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में उछाल आया जबकि 310 कंपनियों के शेयरों की कीमतें नीचे लुढ़कीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications