10 अमेरिकी बैंकों को चाहिए और पूंजी : रिपोर्ट
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सिटी ग्रुप, बैंक ऑफ अमेरिका और वेल्स फार्गो सहित 19 बैंकों का ओबामा प्रशासन द्वारा परीक्षण किया जाना है और ऐसे में उन्हें अपनी माली हालत बेहतर दिखाने के लिए और अधिक पूंजी की आवश्यकता है।
अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व बैंकों की माली हालत से संबंधित अपने बहुप्रतीक्षित बैंक स्ट्रेस टेस्ट के परिणाम गुरुवार को शेयर बाजारों के बंद होने के बाद जारी करेगा।
बैंक के प्रमुख बेन बर्नाक मंगलवार को कांग्रेस के समक्ष अर्थव्यवस्था संबंधी पूर्वानुमान पेश करेंगे।
उल्लेखनीय है कि वित्तीय क्षेत्र के नियामकों और बैंक अधिकारियों दोनों में इस बात को लेकर चिंता व्याप्त है कि आखिर इन परिणामों की घोषणा का वित्तीय जगत पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
माना जा रहा है कि जिन बैंकों को अतिरिक्त पूंजी की आवश्यकता होगी उनके लिए अतिरिक्त पूंजी की व्यवस्था अमेरिकी सरकार करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications