कनाडाई शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी
बाजार में यह तेजी कनाडा के दो सबसे बड़े कारोबारी साझेदारों अमेरिका और चीन के शेयर बाजारों में आई तेजी के कारण आई।
सोमवार को दिन का कारोबार खत्म होते वक्त टीएसएक्स सूचंकाक शुक्रवार बंद के मुकाबले 373.41 अंकों के उछाल के साथ 9,870.37 के स्तर पर बंद हुआ। वर्ष 2009 में यह इसकी सबसे बड़ी तेजी थी।
गत मार्च में 7,591.47 के स्तर तक गिरने वाले बाजार ने दो महीने के भीतर लगभग 30 फीसदी का उछाल हासिल किया है।
सोमवार को कारोबार के दौरान धातु खंड का सूचकांक नौ फीसदी उछला जबकि ऊर्जा खंड के सूचकांक में 4.7 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications