बस में बिजली तार सटने से लगी आग, 17 की मौत (लीड-1)

मुख्यमंत्री ने पटना में बताया कि इस घटना की जांच राज्य के मुख्य सचिव द्वारा करवाया जाएगा जिसमें उनका सहयोग राज्य विद्युत बोर्ड के अध्यक्ष भी करेंगे। उन्होंने बताया कि इस घटना में दोषी किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

इधर, इस घटना में मरने वालों की संख्या 17 हो गई है। नानपुर थाना के थाना प्रभारी मोहम्मद असरार अहमद ने बताया कि बस में करीब 50 से 60 लोग सवार थे, जिसमें कुछ लोग बस की छत पर भी बैठे थे। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मंगलवार की दोपहर यात्रियों से भरी बस पुपरी से मुजफ्फरपुर जा रही थी कि शरीफपुर गांव के नजदीक वह बिजली पोल पर झुल रहे तार के संपर्क में आ गई। इस तार में बिजली प्रवाहित हो रहा था, जिससे बस में आग लग गई। इस घटना में मौके पर ही कम से कम एक एक दर्जन लोगों की मौत हो गई।

सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) छत्रनिल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस घटना में कम से कम एक दर्जन लोगों की मौत हो गई है, परंतु अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कुल कितने लोगों की मौत हुई है।

इधर, ग्रामीणों ने घटनास्थल पर हंगामा प्रारंभ कर दिया। एसपी के अनुसार घायलों को सीतामढ़ी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+