दिल्ली की झुग्गी बस्ती में मतदान की होगी वीडियो रिकार्डिग
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सतबीर सिलास बेदी ने कहा, "फर्जी मतदान रोकने के लिए मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी हेतु समुचित बंदोबस्त किया गया है।"
चुनाव आयोग के अनुसार उत्तर पश्चिम दिल्ली संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाली इस झुग्गी बस्ती में 1,000 से भी अधिक मतदाता हैं। लेकिन 15 दिन पहले बस्ती में लगी आग में उनके पहचान पत्र खाक हो गए थे। लिहाजा निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि मतदान के दिन झुग्गीवासियों का मतदान सुनिश्चित कराया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications