स्वाइन फ्लू : भारत में कोई मामला नहीं (लीड-1)
सह सचिव (स्वास्थ्य) विनीत चौधरी ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, "अभी तक हमारे पास पांच संदिग्ध मरीज हैं। दो बंगलुरू, दो कोच्चि और एक दिल्ली में। इनके नमूनों की जांच नेशनल इंस्टीट्यूट कम्युनिकेबल डिजीज में चल रही है और परिणाम का इंतजार है। "
चौधरी ने कहा कि दिल्ली में तीन लोगों को निगरानी में रखा गया था। इनमें से दो अमेरिका से जबकि एक कनाडा से आया था। इनको मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
कोच्चि में जिन दो लोगों के जांच नमूने लिए गए हैं वे ब्रिटेन और अमेरिका की यात्रा से दुबई होकर भारत पहुंचे थे।
देश में स्वाइन फ्लू से मुकाबले के लिए हवाई अड्डों और बंदरगाहों के अलावा सड़क मार्गो पर भी चौकसी बरती जा रही है। देश के 21 हवाई अड्डों पर स्वाइन फ्लू के संदिग्धों का पता लगाने के लिए चौकसी बरती जा रही है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक आधिकारिक तौर पर स्वाइन फ्लू की बीमारी 21 देशों में फैल चुकी है और आधिकारिक रूप से अब तक इसके 1,160 मामले सामने आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications