दुनिया में स्वाइन फ्लू के 1,160 मामले (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रोग बचाव एवं नियंत्रण संबंधी यूरोपीय केंद्र (ईसीडीसी)की ओर से ये आंकड़े जारी किए गए हैं।
ईसीडीसी में एक विभाग के प्रमुख डेनिस कोलंबियर के अनुसार ज्यादातर मामले अभी तक मेक्सिको, अमेरिका और कनाडा में हैं।
उन्होंने कहा कि मेक्सिको में 727 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और 26 मौतें हो चुकी हैं। अमेरिका में इसके 280 मामले हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि कनाडा में इसके 140 मामलों की पुष्टि हुई है।
सोमवार की तुलना में मेक्सिको में 137, अमेरिका में 53 और कनाडा में 39 अतिरिक्त मामले प्रकाश में आए हैं।
ईसीडीसी के अनुसार यूरोप में 107 मामले हैं जिनमें से 57 स्पेन और 27 ब्रिटेन में हैं। जबकि जर्मनी में नौ मामले प्रकाश में आए हैं।
ईसीडीसी के अनुसार यूरोप के कुल 12 देशों में स्वाइन फ्लू के मामलों की पुष्टि हुई है, लेकिन इस संख्या में इजाफा होने की संभावना है।
मेक्सिको के राष्ट्रपति फीलिप काल्डेरॉन ने कहा है कि उनका देश सामान्य स्थिति की ओर बढ़ने की स्थिति में आ गया है, क्योंकि स्वाइन फ्लू का प्रकोप अब शांत हो रहा है।
समाचार एजेंसी ईएफई ने काल्डेरान के हवाले से कहा है, "हम अपने को ऐसे चरण में पा रहे हैं, जब स्वाइन फ्लू के वायरस का प्रसार थम गया है और हम इसके बुनियादी स्वभाव से परिचित हो गए हैं।"
ज्ञात हो कि मेक्सिको दुनिया भर में स्वाइन फ्लू के प्रकोप का केंद्र है। इस रोग के वायरसों के आनुवांशिक तत्व सुअरों, पक्षियों और मनुष्यों जैसे तीन प्रजातियों से आते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications