अमेरिका के 36 प्रांतों में फैला स्वाइन फ्लू
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रविवार के बाद स्वाइन फ्लू ने अमेरिका के छह अन्य राज्यों को भी अपनी चपेट में ले लिया। वहीं स्वाइन फ्लू के 60 नए मामले प्रकाश में आए।
अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों के निर्देश के अनुसार देश के कई विद्यालय बंद कर दिए गए हैं।
गौरतलब है कि स्वाइन फ्लू अमेरिका के अलावा अब तक मेक्सिको, कनाडा, न्यूजीलैंड, स्पेन और दुनिया के कई अन्य देशों में दस्तक दे चुका है। सोमवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में स्वाइन फ्लू के 1,025 मामले की पुष्टि हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications