अमर सिंह पर मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप
बिजनौर के सहायक निर्वाचन अधिकारी व उपजिलाधिकारी श्याम बहादुर सिंह ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि बिजनौर में तैनात निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक ने उस जनसभा की वीडियो रिकार्डिग सौंपने का जिला प्रशासन को निर्देश दिया है।
उन्होंने बताया कि अमर सिंह के खिलाफ बसपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर चुनाव पर्यवेक्षक ने सोमवार शाम जिला प्रशासन को यह निर्देश दिया। आगे की कार्रवाई के लिए जनसभा की वीडियो रिकार्डिग पर्यवेक्षक को भेज दी गई है।
उल्लेखनीय है कि रविवार को बिजनौर से सपा प्रत्याशी यशवीर सिंह के समर्थन में आयोजित एक जनसभा में अमर सिंह ने कथित तौर पर मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications