तुर्की में विवाह समारोह में हमला, 44 लोगों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मेड्रिन प्रांत के बिलगे गांव में सशस्त्र हमलावरों ने एक विवाह समारोह में ग्रेनेड फेंके और गोलीबारी की। पुलिस के अनुसार मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
मेड्रिन के उप गर्वनर अहमत फरहत ओजेन ने बताया कि हमले की वजह का पता नहीं चला है। उन्होंने इस बात से इंकार किया हमले के पीछे कुर्द विद्रोहियों का हाथ है।
हमले के बाद गांव में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications