मायावती का मुसलमानों से मत विभाजन रोकने का आह्वान
सहारनुपर में मंगलवार को बसपा की एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि मुसलमानों को प्रत्याशी नहीं, बल्कि पार्टी को देखकर मतदान करना चाहिए।
मायावती ने मुसलमानों से कहा कि भाजपा और सपा के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बसपा को हराने के लिए भाजपा और सपा ने एक गुप्त समझौता कर लिया है।
बसपा प्रमुख ने कहा है कि सहारनपुर में बसपा उम्मीदवार के खिलाफ सपा द्वारा मुस्लिम उम्मीदवार राशिद मसूद को मैदान में उतारना और गाजियाबाद में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के खिलाफ कोई प्रत्याशी खड़ा न करना, सपा व भाजपा की अंदरूनी दोस्ती को स्पष्ट करता है।
मायावती ने कहा है कि यदि केंद्र में बसपा सत्ता में आई तो उत्तर प्रदेश में बिजली संकट के हल के तत्काल प्रयास किए जाएंगे और गांवों को चौबीस घंटे बिजली मुहैया कराई जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications