मुंबई में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचा (लीड-1)

इस दुर्घटना में उड़ान संख्या आईसी-179 के चालक दल और यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि विमान का दरवाजा जरूर क्षतिग्रस्त हो गया। विमान में 172 यात्री सवार थे और वह मंगलोर के लिए उड़ान भरने वाला था।

अधिकारियों के अनुसार यात्रियों व चालक दल के सदस्यों के सवार हो जाने के बाद एयरोब्रिज को विमान से अलग करने के दौरान दुर्घटना घटी। एयरोब्रिज पीछे आने के बजाय आगे की ओर बढ़ गया और विमान का दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया।

एक अधिकारी ने कहा, "हमने सभी यात्रियों को एक अन्य विमान से दोपहर लगभग एक बजे उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। विमान को फिलहाल खड़ा कर दिया गया है। हमारा दल विमान में हुए नुकसान का जायजा ले रहा है।"

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए है।

डीजीसीए के महानिदेशक एस.एन.ए.जैदी ने यहां कहा, "हमने एक प्रक्रिया के तहत पॉयलट, सह पायलट और जमीनी कर्मचारियों की सेवाएं जांच पूरी होने तक निलंबित कर दी है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+